फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाखल में अस्थायी रास्ता आज शाम तक चालू करने का दावा

Wed, 21 Oct 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल। अनाजमंडी का निरीक्षण करते डीसी विवेक भारती। प्रशासन
विज्ञापन
जाखल। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण बंद मुख्य रास्ते के विकल्प के रूप में तलवाड़ा की ओर बनाया जा रहा अस्थायी मार्ग 20 अक्तूबर की समय सीमा बीतने के बाद भी तैयार नहीं हुआ है। बुधवार को डीसी डॉ. विवेक भारती ने निर्माणाधीन रास्ते का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों से बातचीत के बाद उन्होंने वीरवार शाम तक काम पूरा कर रास्ता चालू करने का दावा किया। किसानों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय तक रास्ता तैयार नहीं हुआ तो शुक्रवार को बैठक कर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।
जाखल में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण के कारण मंडी को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते बंद हैं। इससे स्थानीय लोगों और धान लेकर मंडी पहुंचने वाले किसानों को परेशानी हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए तलवाड़ा की तरफ अस्थायी रेलवे फाटक और रास्ता तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
दो बार बढ़ चुकी है समय सीमा
इस मामले में पांच अक्तूबर को प्रशासन और किसानों के बीच बातचीत हुई थी। उस दौरान रेलवे अधिकारियों ने काम पूरा करने के लिए करीब 10 दिन का समय मांगा था। इसके बाद किसानों ने प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन स्थगित कर 15 अक्तूबर तक रास्ता तैयार करने का समय दिया था। तय समय तक काम पूरा नहीं होने पर किसानों ने 20 अक्तूबर तक की दूसरी समय सीमा दी थी। यह अवधि भी बीत गई लेकिन रास्ता चालू नहीं हो सका।
-
निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश
बुधवार को निरीक्षण के दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। रेलवे अधिकारियों से बातचीत के बाद वीरवार शाम तक रास्ता चालू करने की बात कही गई। किसानों ने फिलहाल इस समय सीमा तक इंतजार करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि यदि वीरवार शाम तक रास्ता तैयार नहीं हुआ तो शुक्रवार को बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें