फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क पर कचरा डालने पर 3 दुकानदारों के चालान काटे

Thu, 09 Jul 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
खुले में कचरा गिराता हुआ कर्मचारी। स्त्रोत- नगर परिषद
विज्ञापन
टोहाना। शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद ने खुले में कचरा डालने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे अभियान में लगातार दूसरे दिन तीन दुकानदारों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार के निर्देश पर वीरवार को टीम ने वाल्मीकि चौक क्षेत्र में जांच की। इस दौरान बीकानेर मिष्ठान भंडार, सतपाल डेयरी और शर्मा डेयरी के बाहर सड़क पर कचरा मिलने पर तीनों दुकानदारों के एक-एक हजार रुपये के चालान किए गए। इसके साथ ही दो दिनों में कुल आठ हजार रुपये के चालान हो चुके हैं।
इससे पहले बुधवार को सफाई निरीक्षक अजायब सिंह की टीम ने रेलवे रोड, हिसार रोड और शहर के प्रमुख बाजारों में निरीक्षण किया था। वहां खुले में कचरा फेंकने वाले पांच दुकानदारों पर कार्रवाई की गई थी। अजायब सिंह ने बताया कि कई बार समझाने के बाद भी कुछ दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खुले में कचरा डालने से नालियां जाम होती हैं और शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद ने दुकानदारों और आमजन से अपील की है कि कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें