फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ट्रेड फेयर में अचानक  गिरा झूला, तीन लोग हुए घायल, एक ही परिवार के हैं सभी घायल

Sun, 10 Aug 2025 10:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना

सार

ट्रेड फेयर में झूला गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
ट्रेड फेयर में झूला गिरने से तीन लोग घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार रोड स्थित टोहाना ट्रेड फेयर में झूला गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टोहाना निवासी रोहित ने बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी पलक और बेटी के साथ ट्रेड फेयर में आए थे। अचानक टॉय ट्रेन वाला झूला टूटकर नीचे गिर गया। इससे वे घायल हो गए। रोहित ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ट्रेड फेयर आयोजन के लिए दी अनुमति रद्द की जाए।

घायल रोहित के परिजन दर्शन सिंगला ने बताया कि उनका बेटा अपने परिवार के साथ ट्रेड फेयर में आया था लेकिन अचानक झूला टूट जाने के कारण परिवार के तीनों सदस्य एकदम से नीचे गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ट्रेड फेयर के बाहर कोई एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड भी नहीं है इसलिए यह नियमों की अवहेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें