फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रेड फेयर में ट्रेन टॉय झूला गिरने से तीन लोग घायल

Sun, 10 Aug 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में ट्रेड फेयर में झूला टूटने के बाद हंगामा करते हुए लोग
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद) । हिसार रोड स्थित टोहाना ट्रेड फेयर में झूला गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टोहाना निवासी रोहित ने बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी पलक और बेटी के साथ ट्रेड फेयर में आए थे। अचानक टॉय ट्रेन वाला झूला टूटकर नीचे गिर गया है। इससे वे घायल हो गए। रोहित ने प्रशासन से बिना सुरक्षा ट्रेड फेयर आयोजन के लिए दी गई अनुमति रद्द करने की मांग की है।
घायल रोहित के परिजन दर्शन सिंगला ने बताया कि उसका बेटा अपने परिवार के साथ ट्रेड फेयर में आया था लेकिन अचानक झूला टूट जाने के कारण परिवार के तीनों सदस्य एकदम से नीचे गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। ट्रेड फेयर के बाहर कोई एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड भी नहीं है इसलिए यह नियमों की अवहेलना है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें