फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिना मान्यता के चला रहे थे नशा मुक्ति केंद्र, तीन संचालक गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया(फतेहाबाद)। शहर के वार्ड नंबर 14 में एक मकान में बिना किसी सरकारी अनुमति और चिकित्सकीय देखरेख के अवैध रूप से संचालित एक फर्जी नशा मुक्ति केंद्र पर शहर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए तीन संचालकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान रामनगर कॉलोनी निवासी जोनी, पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ निवासी सुधीर व गांव कोटली कलां, मानसा निवासी मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर फर्जी नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करवा रहे 5 नशा पीड़ित व्यक्तियों को भी छुड़वाया है। नशा पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें अवैध रूप से बंदी बनाकर रखा गया था।
डीएसपी नरसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि इस कथित नशा मुक्ति केंद्र में हरियाणा और पंजाब के पांच नशा पीड़ित व्यक्तियों को अवैध रूप से बंदी बनाकर रखा गया है। केंद्र संचालक बिना डॉक्टर और कानूनी अनुमति के इलाज का दावा कर लोगों को गुमराह कर रहे थे और उनके परिजनों से नशा छुड़ाने के नाम पर पैसे वसूले जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 14 स्थित मकान में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से कई संदिग्ध दवाइयां, नकदी और जाली दस्तावेज बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से जोनी, सुधीर व मनप्रीत को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि पीड़ितों को जबरन रखा गया था और केंद्र में चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध नहीं थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रतिया में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
इसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से तीनों आरोपियों को हिसार जेल भेज दिया गया। केंद्र से छुड़वाए गए पांचों नशा पीड़ित व्यक्तियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इनकी पुलिस विभाग की नशा मुक्ति टीम द्वारा काउंसिलिंग की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें