फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण के जिले में नए केस बढ़ रहे हैं। वीरवार को जिले में तीन नए करोना संक्रमित मरीज मिले हैं और चार संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना के 13 मरीज सक्रिय है और संक्रमण दर 1.31 फीसदी रही।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक ओपीडी में आए मरीजों की जांच के दौरान 186 सैंपल लिए गए। इसमें फतेहाबाद क्षेत्र से एक, भट्टू और जाखल से भी एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में अब तक 409816 कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं इसमें 20066 संक्रमित मिले हैं। बता दें कि अब तक 19552 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 501 संक्रमितों की मौत हुई है।
10 दिन से बढ़ रहे कोरोना केस
जिले में कोरोना केस पिछले 10 दिनों से बढ़ रहे है। रोजाना दो से तीन कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि अभी तक जिले में कोरोना सैंपल लेने की रफ्तार कम है। डॉक्टरों की माने तो अभी तक जो संक्रमित मिल रहे हैं उनमें लक्षण नहीं है।
कोट
जिले में कोरोना के तीन नए केस मिले है और चार स्वस्थ हुए हैं। अभी फिलहाल जिले में ओपीडी में आने वाले मरीजों के ही सैंपल लिए जा रहे हैं। जल्द ही जिले में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन