फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक समेत तीन नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेता कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को जिले में चिकित्सक समेत तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। तीनों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट किया है। वहीं बुधवार को तीन मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब 14 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कोरोना के 151 रैपिड एंटीजन सैंपल लिए गए। जांच के दौरान तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। भट्टू क्षेत्र की एक महिला चिकित्सक और फतेहाबाद में दो युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में सैंपलिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। अब नागरिक अस्पताल में दो शिफ्ट में कोरोना सैंपल लिए जाएंगे। सुबह 8 बजे से लेकर 12 बजे तक और फिर 3 बजे तक कोरोना सैंपल लिए जाएंगे। कोविड के हटाए गए कर्मचारियों की वापसी के बाद निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी तक आरटीपीसीआर सैंपलिंग बंद है।
नहीं बढ़ रहा जिले में कोरोना टीकाकरण
कोरोना टीकाकरण की रफ्तार अभी जिले में धीमी है। करीब 2 लाख 10 हजार लोगों की दूसरी डोज ड्यू हो चुकी है। बुधवार को जिले में मात्र 70 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे करवाकर टीकाकरण बढ़ाने के आदेश दिए हैं। सर्वे में उन लोगों की सूची तैयार की जाएगी, जिनकी दूसरी डोज ड्यू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना संक्रमण के जिले में बुधवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें एक डॉक्टर भी शामिल है। जिले में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें