फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कन्या स्कूल की तीन छात्राएं एक साथ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली तीन छात्राओं के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों छात्राएं घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन स्कूल नहीं आई। इसके अलावा न ही घर लौटी हैं। मामले में शहर पुलिस ने ठाकर बस्ती निवासी एक महिला की शिकायत पर तीनों छात्राओं की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ती है। उसने बताया कि 30 मई को उसकी बेटी स्कूल जाने के लिए घर से गई थी, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। जब वह स्कूल गई तो पता चला कि उसकी बेटी के साथ-साथ भाटिया कॉलोनी निवासी 17 साल की किशोरी व 15 साल की एक अन्य छात्रा भी गायब है। महिला ने यह भी बताया कि उसकी बेटी घर से एक हजार रुपये की नकदी तथा आधार कार्ड भी अपने साथ ले गई है। मामले को लेकर पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। बुधवार शाम तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें