इनमें एक महिला, एक पुरुष व एक बच्चा शामिल है। शव बुरी तरह से क्षत
विक्षत हालत में हैं।
सूचना मिलते ही टोहाना के डीएसपी रविन्द्र तोमर तथा
एसएचओ सुरेन्द्र मौके पर पहुंचे तथा गोताखोरों की सहायता से शवों को बाहर
निकालने का काम शुरू किया जो देर रात तक जारी थी।
जानकारी के अनुसार
बलियाला हेड के पास से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि हेड पर
तीन शव फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी तथा एसएचओ मौके पर पहुंचे।
माना जा रहा है कि तीनों शव एक ही परिवार के हो सकते हैं जो पंजाब से बहकर
यहां तक पहुंचे। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
अंधेरा होने के
कारण पहचानने में बाधा आ रही थी। महिला और पुरुष की उम्र 50 से 55 व बच्चे
की उम्र 15 के करीब बताई गई है।
यह नहर भाखड़ा से शुरू होकर पंजाब के
खनौरी होती हुई टोहाना के बलियाला पहुंचती है। बलियाला गांव में ही हेड बना
हुआ है जहां से पानी बैराज से विभाजित किया जाता है। यहीं आकर शव फंस जाते
हैं।
इससे पूर्व भी यहां समय समय पर शव मिलते रहे हैं लेकिन शवों की
पहचान नहीं हो पाती। शव दूसरे राज्यों के होते हैं जो तेज बहाव में सैकड़ों
किलोमीटर दूर बहकर यहां पहुंच जाते हैं।