फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, तीन काबू

Sun, 03 Jan 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भट्टूकलां में पिछले कई दिनों से नकली डीजल बनाने का गोरखधंधा चल रहा है। जिस पर सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर तरसेम, हवलदार अजीत सिंह, अनूप, प्रदीप, कशमीर, बलकार, अंग्रेजसिंह ने मुखबरी के आधार पर भट्टूकलां में छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड पर बनी शिव कॉलोनी के एक गोदाम में मारे गए छापे के दौरान भारी मात्रा में नकली डीजल बनाने की सामग्री बरामद हुई।

पुलिस ने यहां से रोहतास, कृष्ण निवासी भट्टूकलां, बलवान निवासी शीशाय को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए प्रभारी दलीप सिंह ने बताया है कि पकड़े गए आरोपियों नेे पूछताछ के दौरान बताया कि वे इस डीजल को फतेहाबाद व आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करते थे।

पुलिस को नकली डीजल सहित 2 पिकअप गाड़ी, 124 खाली ड्रम, नकली डीजल से भरे 8 ड्रम, मिट्टी के तेल से भरे 6 ड्रम, काले तेल से भरे 2 ड्रम, तारकोल से भरे 2 ड्रम, 8 गैस सिलेंडर जिसमें से 4 भरे हुए थे, 9 माप, 1 इलेक्ट्रॉनिक मोटर मशीन पाइप के साथ, 1 पंप, तीन गेज मीटर, 8 कीप, 8 प्लास्टिक केनी, 1 तोल कंडा, 5 रबड़ पाइप व 1 फावड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रबड़ तेल, मिट्टी का तेल, काला तेल व तारकोल मिलाकर नकली डीजल बनाते थे। जिनकी सूचना उन्हें मिली तो पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी की, जिस पर पुलिस को सफलता मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने धारा 7, 10, 55, 420 व आवश्यकता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें