फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वाहन चोरी के तीन आरोपी दो दिन के रिमांड पर

Sat, 08 Feb 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बाइक चोरी के आरोपियों को न्यायलय में पेश करने ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
टोहाना। शहर पुलिस टीम ने अग्रसेन चौक पर रूटीन चेकिंग के दौरान पंजाब नंबर की बाइक पर सवार तीन युवकों को पकड़ा है। आरोपियों में से दो पटियाला और एक मानसा जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान पटियाला जिले के कलवाणू गांव निवासी राजेश कुमार, नसीब खान और मानसा जिले के गांव गुर्ने निवासी रणबीर सिंह के रूप में हुई है। जब पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे, तो आरोपी दिखा नहीं कर सके। ई-चालान मशीन से जांच में पता चला कि बाइक लुधियाना की रमनजीत कौर के नाम पर पंजीकृत है। जब चेसिस नंबर की जांच की गई तो यह पटियाला की सरबजीत कौर के नाम से मिली।
जांच अधिकारी एएसआई विरेंद्र ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं। शहर थाना प्रभारी देवीलाल ने कहा कि वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें