फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर व सदर एरिया में अफीम सहित पकड़े गए तीन आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर व सदर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को काबू करके उनसे 394 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद शहर पुलिस की एक टीम पपीहा पार्क के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पपीहा पार्क के सामने बाइक पर बैठे दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनसे 240 ग्राम अफीम बरामद हुई। युवकों की पहचान विजय उर्फ बच्ची व कुलदीप सिंह निवासी बीघड़ के रूप में हुई है। वहीं दूसरी ओर सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव हिजरावांकलां निवासी सुखचैन सिंह गांव में ढाणी बनाकर रहता है और नशीला पदार्थ बेचता है। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो उससे 154 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें