फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जेल में हुई रंजिश को लेकर कोर्ट में आए दो युवकों को दी धमकी, रास्ते में किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोर्ट से लौट रहे दो युवकों पर गांव झलनियां के पास जेल में हुई पुरानी रंजिश को लेकर 20 से 25 हथियार बंद युवकों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए और नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से दोनों युवकों को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। मामले में सदर पुलिस ने 18 नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जिला जींद के गांव डूमरखां निवासी गुलाब ने बताया कि 17 मई 2024 को वह और उसका दोस्त रवि निवासी भूना दोनों फतेहाबाद कोर्ट में मोटरसाइकिल की सुपरदारी के लिए आए थे। उनकी काला गुर्जर के साथ हिसार जेल से रंजिश चल रही थी। इसको लेकर काला गुर्जर व उसके साथ 9-10 युवक कोर्ट में मिले और धमकी दी कि आज तुम्हें नहीं छोड़ेंगे। डर से उसने डायल 112 पर सूचना, इसके बाद डायल 112 की टीम शहर थाना में ले गई। उन्होंने टीम को कहा कि भूना रोड पर 8-10 किलोमीटर तक छोड़ आए और इसके बाद वह खुद चले जाएंगे। इसके बाद टीम ने 8-10 किलोमीटर दूर पांचवां मिल के पास छोड़ दिया। जब वह मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेकर गांव झलनियां पहुंचे तो पता चला कि पीछे गाड़ियां लगी हुई हैं। इसके बाद मोटरसाइकिल वाले ने गांव झलनियां से खजूरी रोड की तरफ मोड़ लिया। खजूरी रोड से मुड़ते ही स्कॉर्पियो काले रंग, फॉर्च्यूनर व स्विफ्ट डिजायर कार आई और मोटरसाइकिल के आगे लगा दी। जिससे वे मोटरसाइकिल से गिर गए और खाली मैदान की तरफ भागे तो तीनों गाड़ियों में सवार 20-25 युवकों ने राॅड व डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद उक्त आरोपी हमला करके मौके से भाग गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
मामले में सदर पुलिस ने डूमरखां निवासी गुलाब के बयान पर बिट्टू गुज्जर, संजय गुज्जर, राहुल गुज्जर, शिवा, भाला गुज्जर, प्रवीन सोनी, सन्नी उर्फ फाइटर, मोनू, अजय उर्फ मंडा, काला गुज्जर, शीलू गुज्जर, पहरी गुज्जर, अंकित गुज्जर, अजय उर्फ गोलू गुज्जर, रोहित साई, आजाद सहारण, विक्रम उर्फ रोडा व अनुराग झलनिया सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें