फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव धौलू में घर का ताला तोड़कर नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव धौलू में सोमवार सुबह चोर घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये चोरी कर ले गया। चोरी की घटना के समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर गांव के ही एक युवक को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव धौलू निवासी वीरेंद्र सिंह ख्यालिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उसका परिवार साढ़े दस बजे घर से बाहर रिश्तेदारी में शोक व्यक्त करने गया था। पीछे से चोर ने घर में घुसकर कमरे के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। जब दोपहर बाद हम घर आए तो ताला टूटा हुआ था और अंदर बैग में रखे हुए 40 हजार रुपये गायब थे। पुलिस बीट इंचार्ज वीरेंद्र सिंह पिलानिया ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया और धौलू गांव के एक युवक को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें