फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वार्ड कमेटी में जिनको सदस्य बनाया उनको ही पता नहीं

Sun, 11 Jan 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में टूटी हुई सड़क
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन ने वार्डों में काम और निगरानी के लिए कमेटियों का गठन किया है, लेकिन इस सूची पर विवाद खड़ा हो गया है। 9 जनवरी को जारी की गई सूची में कई वार्डों में महिला पार्षदों के पति या भाई को सदस्य बनाया गया है, जबकि कई सदस्यों को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी।
विज्ञापन


समाजसेवी और नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन के बेटे पीयूष नारंग ने आपत्ति जताते हुए सीएम, उपायुक्त, डीएमसी और सीटीएम कार्यालय को शिकायत भेज जांच की मांग की है। उनका कहना है कि वार्ड के वास्तविक मुद्दे उठाने वालों को जानकारी नहीं दी गई और उन्हें इस कमेटी में शामिल ही नहीं किया गया, जबकि पार्षदों के रिश्तेदारों को कमेटियों में जगह मिल गई।

वहीं नगर परिषद प्रशासन ने 5 जनवरी को पंचकूला निदेशालय के निर्देशों का हवाला देते हुए वार्ड कमेटी और एरिया कमेटी का गठन किया है। इसमें संबंधित वार्ड के पार्षद को चेयरमैन, जेई को जनरल सचिव और तीन सामाजिक कार्यकर्ताओं को सदस्य चुना है। कमेटी का काम वार्ड में सफाई, विकास और लाइट जैसी समस्याओं पर चर्चा कर रिपोर्ट तैयार करना है।
विज्ञापन


-

पड़ताल

वार्ड 11 के सदस्य को मालूम नहीं वह सदस्य बने हैं

नगर परिषद प्रशासन की तरफ से जारी की गई सूची की जब पड़ताल करते हुए वार्ड 11 में कमेटी सदस्य बने मोहित से संपर्क कर पूछा तो उन्होंने इस बारे में जानकारी होने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि कमेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है, पर ये जरूर है कि पार्षद पड़ोस में ही रहते हैं। वार्ड 25 में गठित कमेटी के सदस्य मोहन कुमार सैनी से संपर्क किया तो उन्होंने पहले जानकारी न होने की बात बताई लेकिन उन्होंने थोड़ी देर बाद कॉल करके बताया कि कमेटी में शामिल किया गया है लेकिन पहले उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं थी। वहीं पड़ताल में ये सामने आया कि दो महिला पार्षदों के पति भी संबंधित कमेटी में शामिल हैं। यानि पत्नी चेयरमैन है तो पति सदस्य है।

-

ये बनाई गई है कमेटी और उसमें शामिल सदस्य

वार्ड 1: पार्षद राजकुमार (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), रिंकू व शीलू (सदस्य)।

वार्ड 2: पार्षद नीलांशी शर्मा (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), विकास शर्मा, प्रवीण शर्मा व दीपक मिश्रा (सदस्य)।

वार्ड 3: पार्षद सुरेंद्र कुमार (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), कपिल दुरेजा, नवीन व शम्मी कुमार (सदस्य)।

वार्ड 4: पार्षद किरण बाला (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), अमित गांधी, मनोज कुमार व राजेश कुमार (सदस्य)।

वार्ड 5: पार्षद सरोज (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), चरणजीत, वेद प्रकाश व टोनी (सदस्य)।

वार्ड 6: पार्षद रमेश चंद (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), सुरेंद्र अरोड़ा, जवाहर मधु व राजेंद्र कुमार (सदस्य)।

वार्ड 7: पार्षद नीलम रानी (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), राजेंद्र कुमार, जतिन कुमार व रतन भटेजा (सदस्य)।

वार्ड 8: पार्षद चंद्रभान (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), अजय कुमार, कृष्ण कुमार व हरपाल सिंह (सदस्य)।

वार्ड 9: पार्षद सुभाष (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), महेंद्र कुमार, जगदीश, बंसी लाल व अनिल कुमार (सदस्य)।

वार्ड 10: पार्षद ज्योति मेहता (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), अशोक तनेजा, अनिल वधवा व नितिन मेहता, जितेंद्र (सदस्य)।

वार्ड 11: पार्षद मनोज कुमार (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), सुनील कुमार, कृष्ण व मोहित (सदस्य)।

वार्ड 12: पार्षद मोहन लाल (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), हरबंस लाल, अशोक पात्रा व मंगत राम (सदस्य)।

वार्ड 13: पार्षद राधा सुथार (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), संदीप कुमार, दीपक व रामेश्वर सैनी (सदस्य)।

वार्ड 14: पार्षद सुखदेव सिंह (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), सुरजा, सचिन व जरनैल सिंह (सदस्य)।

वार्ड 15: पार्षद नीलम कुमारी (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), विजय सिंह, प्रकाश व मुकेश (सदस्य)।

वार्ड 16: पार्षद ज्ञान सिंह (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), देश राज, मनोहर लाल व पंकज (सदस्य)।

वार्ड 17: पार्षद संजीव कुमार (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), कपूर सिंह, बंटी व सुभाष (सदस्य)।

वार्ड 18: पार्षद स्नेह लता (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), मनोज, रवि व सुरेश (सदस्य)।

वार्ड 19: पार्षद निर्मल कुमार (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), निर्मल सिवाच, भगत व राज कुमार (सदस्य)।

वार्ड 20: पार्षद रविंद्र कुमार (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), प्रवीण व अशोक (सदस्य)।

वार्ड 21: पार्षद सविता रानी (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), राजेश कुमार, राकेश कुमार व बिंटू टुटेजा (सदस्य)।

वार्ड 22: पार्षद मोहिनी (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), संजय व चरण (सदस्य)।

वार्ड 23: पार्षद अर्जुन (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), सुखदेव बंसल, विनोद गर्ग व सन्नी ग्रोवर (सदस्य)।

वार्ड 24: पार्षद अनिल कुमार (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), समीर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल व सचिन बिश्नोई (सदस्य)।

वार्ड 25: पार्षद बैंत सिंह (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), रामनिवास जांगड़ा, मनोज व मोहन कुमार सैनी (सदस्य)।

वार्ड 26: पार्षद कपिल कुमार (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), योगेश, अशोक व विजय (सदस्य)।

वार्ड 27: पार्षद गुरप्रीत सिंह (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), अनिल कुमार, मोहना लाल सैनी व मोहन सिंह (सदस्य)।

-

खानापूर्ति की जा रही है

पार्षद लगातार मॉनिटरिंग के लिए कमेटियां गठित करने की मांग कर रहे हैं। ताकि सफाई, बिजली और निर्माण को लेकर निगरानी रखी जा सके। कमेटियां बनी लेकिन नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। अब ये औपचारिकता के लिए बना दी है।
विज्ञापन


-मोहन लाल नारंग, पार्षद

-

कमेटियों के बारे में सरकार की तरफ से रिपोर्ट मांगी गई थी, पार्षदों से नाम लेकर कमेटी गठित कर दी है। गठित कमेटी के सदस्यों को बता भी दिया जाएगा।

-सुरेश कुमार, ईओ, नगर परिषद

फतेहाबाद के मॉडल टाउन में टूटी हुई सड़क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें