फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 1.80 लाख से ज्यादा आय वाले ध्यान दें, आयुष्मान से जुड़े रहना है तो भरिए 1500 रुपये प्रीमियम

Tue, 25 Nov 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन करवाते पात्र।
विज्ञापन
फतेहाबाद। आयुष्मान भारत योजना से अगर जुड़े रहना चाहते हैं तो आपको डेढ़ हजार रुपये प्रीमियम ऑनलाइन देना होगा। प्रीमियम भरने के बाद ही आयुष्मान कार्ड जारी होगा। 1.80 लाख से तीन लाख आय वाले परिवारों के लिए डेढ़ हजार रुपये प्रीमियम देना जरूरी है। 31 अक्तूबर को इस स्लैब में आने वाले पात्रों के कार्ड निष्क्रिय हो चुके हैं।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से एक नवंबर से 31 अक्तूबर तक आयुष्मान कार्ड के लिए डेढ़ हजार रुपये प्रीमियम तय किया गया है। अगर कोई बीच में भी प्रीमियम भरता है तो उसके लिए कार्ड की वैधता 31 अक्तूबर तक ही होगी। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 23 निजी अस्पताल पैनल में शामिल हैं। हालांकि तीन लाख से ज्यादा आय वाले पात्रों के लिए प्रीमियम को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं हो रखी है। पात्र चिरायुआयुष्मानहरियाणाडॉटइन पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें