फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इस बार जून-जुलाई की भीषण गर्मी नहीं लगेंगे बिजली के अघोषित कट

Sun, 03 May 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के बिजली निगम के कार्यालय में उपभोक्ताओं की ​शिकायत दर्ज करते प्र​शिक्षु। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। इस बार जून-जुलाई की भीषण गर्मी में शहरवासियों को अघोषित बिजली कटों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अघोषित कटों से निपटने के लिए निगम ने 70 लाख रुपये की लागत से शहर के मुख्य ट्रांसफार्मर की क्षमता 10 केवीए से बढ़ाकर 12.5 केवीए की है। पहले जहां ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार गर्म हो जाता था और अचानक कट लगाने पड़ते थे लेकिन अब यह समस्या खत्म हो गई है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष शहर में बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या काफी गंभीर थी। रोजाना लगभग 100 शिकायतें दर्ज होती थीं जिससे उपभोक्ता परेशान रहते थे। अब हालात में स्पष्ट सुधार दिखाई दे रहा है। शिकायतों की संख्या घटकर 20 से 25 के बीच रह गई है। बढ़ी क्षमता का सीधा असर शहर की बिजली व्यवस्था पर पड़ा है। ट्रांसफार्मर पर दबाव कम हुआ है और अचानक कट लगाने की स्थिति लगभग समाप्त हो गई है। इससे घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली आपूर्ति बेहतर हुई है।

-

शिकायत केंद्र में तैनात किए 10 प्रशिक्षु

बिजली निगम ने तकनीकी स्तर पर सुधार के साथ-साथ सेवा व्यवस्था में भी सुधार किया है। शिकायत केंद्रों पर 10 प्रशिक्षु तैनात किए गए हैं। जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान तेजी से हो पा रहा है। पहले जहां शिकायतों के निपटान में अधिक समय लगता था। अब अधिकांश मामलों में 30 मिनट के भीतर ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाती है।
विज्ञापन




पिछले एक सप्ताह में हुई बिजली की खपत

सोमवार-336840

मंगलवार-344320

बुधवार-303280

वीरवार-322560

शुक्रवार-299840

शनिवार-279440

रविवार-301120

:: शहर की बिजली आपूर्ति के लिए मुख्य तीन ट्रांसफार्मर हैं। जिसमें दो 10-10 केवीए और एक 12.5 केवीए का है। इससे अब बिजली का लोड नियंत्रित रहता है। वहीं कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के प्रति सचेत रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं ताकि गर्मी के सीजन में लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन


- रविंद्र, सिटी एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें