फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: एसबीआई का एटीएम तोड़ने का प्रयास, मुंबई हेडक्वार्टर से बजा अलार्म तो सामान छोड़ भागे चोर

Sat, 07 Jan 2023 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

शुक्रवार रात करीब 12 बजे दो युवक आए और एटीएम के सीसीटीवी की तार काट गए। इसके बाद करीब पौने 2 बजे फिर युवक गैस कटर और सिलेंडर लेकर एटीएम पहुंचे। जैसे ही उन्होंने एटीएम मशीन तोड़ने और काटने का प्रयास किया, बैंक के मुम्बई हेड क्वार्टर पर इसकी सूचना पहुंच गई।
विज्ञापन
एसबीआई एटीएम तोड़ने का प्रयास। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव धांगड़ में शुक्रवार रात दो चोरों ने एसबीआई का एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। बैंक का अलार्म बजने पर चोर डर कर भाग गए, जिस कारण लाखों रुपये की बड़ी चोरी होने से बच गई। एटीएम तोड़ने के लिए आए चोर गैस सिलेंडर व अन्य सामान मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव धांगड़ में मोहम्मदपुर रोही रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है, जिसके बाहर एटीएम है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे दो युवक आए और एटीएम के सीसीटीवी की तार काट गए। इसके बाद करीब पौने 2 बजे फिर युवक गैस कटर और सिलेंडर लेकर एटीएम पहुंचे। जैसे ही उन्होंने एटीएम मशीन तोड़ने और काटने का प्रयास किया, बैंक के मुम्बई हेड क्वार्टर पर इसकी सूचना पहुंच गई। जहां से बैंक मैनेजर को फोन पर सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एटीएम में भी अलार्म बज गया और चोर मौके पर सामान छोड़ फुर्र हो गए। बैंक मैनेजर की सूचना पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी में करीब 12 बजे दो युवक आते दिखते हैं, जिसके बाद तार कट हो जाती है। वहीं पता चला है कि पिछले साल भी बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें