फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: पांच किसानों के खेतों से बिजली की तारें चुरा ले गए चोर, ट्रांसफार्मर में से 100 लीटर तेल भी चुराया

Tue, 12 Dec 2023 12:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में गांव धौलू निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके खेत में बिजली का ट्यूबवेल लगा हुआ है। खेत में ही ट्रांसफार्मर भी लगाया हुआ है। 11 दिसंबर को ट्रांसफार्मर में से किसी ने करीब 100 लीटर तेल चोरी कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में भूना के खेतों में से तेल और बिजली की तारें चुराने का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इस बार चोर गिरोह ने भूना क्षेत्र के खेतों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया है। इससे पहले रतिया क्षेत्र के खेतों में भी बड़े पैमाने पर तारें और तेल चोरी की घटनाएं हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में गांव धौलू निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके खेत में बिजली का ट्यूबवेल लगा हुआ है। खेत में ही ट्रांसफार्मर भी लगाया हुआ है। 11 दिसंबर को ट्रांसफार्मर में से किसी ने करीब 100 लीटर तेल चोरी कर लिया। आस पड़ोस में चोरी के बारे में पता किया गया तो गांव के ही छबीलदास के खेत के ट्यूबवेल के बने कमरे का ताला तोड़कर कमरे के अंदर से ट्यूबवेल तक करीब 40 फुट तार, दूसरे पड़ोसी रमेश के खेत से करीब 60 फुट और संदीप के खेत से 50 फुट व नरसी के खेत से करीब 40 फुट जबकि गांव घोटड़ू के बिंद्र के खेत से भी करीब 25 फुट बिजली की तारें चोरी कर ली गई।
विज्ञापन


पुलिस ने महेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके तार चोरों का सुराग लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें