फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सेवानिवृत स्वास्थ्यकर्मी के घर से चोरों ने 20 तोले सोने के जेवरात व नकदी चुराई

विज्ञापन
गांव ​भिरड़ाना में हुई चोरी की वारदात की जानकारी देता हुआ पीड़ित परिवार
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में चोरों ने सेवानिवृत स्वास्थ्यकर्मी के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 20 तोले सोने के जेवरात, चांदी और नकदी चुराकर ले गए। वारदात के दौरान परिवार धार्मिक कार्यक्रम में गया हुआ था।
विज्ञापन

चोरी की सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में सदर पुलिस ने भिरड़ाना निवासी कौशल्या की शिकायत पर गांव के ही करण उर्फ करणी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी करण ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत में कौशल्या ने बताया कि उसके पति अर्जुन सिंह स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत है। 29 नवंबर को किसी धार्मिक कार्यक्रम में गए हुए थे। 29-30 नवंबर की रात को चोर घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोरी की वारदात को गांव के ही कर्ण उर्फ करणी ने अंजाम दिया है। पीछे सीढ़ी की मदद से घर के अंदर घुसे और अलमारी से करीब 20 तोले सोने के जेवरात, 30 ग्राम चांदी के जेवरात और करीब 18 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें