फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: दिनदहाड़े रिटायर नर्स के घर घुसे चोर; बदमाशों ने दिखाई रिवाल्वर, भाई को दवा दिलवाने गई थी महिला

Thu, 07 Mar 2024 03:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

रिटायर्ड नर्स के अनुसार चोर अलमारी में से करीब 10 हजार रुपये की नकदी ले गए है। अगर मौके पर घर न पहुंचती तो ज्यादा नुकसान की आशंका थी। मामले के मुताबिक हुडा सेक्टर निवासी रिटायर्ड नर्स शीतल दत्ता ने बताया कि वह अपने भाई को दवा दिलाने हिसार गई हुई थी।
विज्ञापन
घटना की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में दिनदहाड़े चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वीरवार को दिनदहाड़े हथियार लेकर चोर रिटायर्ड नर्स के घर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। रिटायर्ड नर्स अपने भाई को दवाई दिलवाने के लिए हिसार गई हुई थी जब वापस लौटी तो घर में चोर घुसे थे और उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो चोरों ने पिस्तौल दिखाई और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चोर स्विफ्ट गाड़ी में आए थे। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


रिटायर्ड नर्स के अनुसार चोर अलमारी में से करीब 10 हजार रुपये की नकदी ले गए है। अगर मौके पर घर न पहुंचती तो ज्यादा नुकसान की आशंका थी। मामले के मुताबिक हुडा सेक्टर निवासी रिटायर्ड नर्स शीतल दत्ता ने बताया कि वह अपने भाई को दवा दिलाने हिसार गई हुई थी। दोपहर को 11 बजे वह वापस लौटी देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। वह अंदर गई तो अंदर दो युवक घुसे हुए थे और उनके हाथ में रिवाल्वर थी। जब वह बाहर आकर शोर मचाने लगी तो वह युवक बाहर आ गए और उन्होंने पिस्तौल दिखाई और बाहर खड़ी कार पर सवार होकर फरार हो गए। चोरों ने स्टोर में अलमारी तोडकऱ करीब 10 से 15 हजार रुपये की नकदी चुराई है। अगर वह समय पर न पहुंचती तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें