फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाइक पर आए चोर, मंदिर में घुसे और ले गए दानपात्र

Tue, 17 Jun 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के ​शिव चौक में मंदिर से दानपात्र चोरी करके ले जाते हुए युवक सीसीटीवी में नजर आते हुए - फोटो : जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिव चौक स्थित शिव मंदिर से दो युवक दानपात्र चोरी करके ले गए। दोनों युवक सोमवार रात 1 बजकर 18 मिनट पर बिना नंबर की बाइक पर आए चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव बरसीन निवासी कमल उर्फ सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी के साथ एक नाबालिग भी शामिल था। बता दें कि चोरी की यह वारदात कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि दोनों मंदिर से दानपात्र चोरी करके जाते हुए नजर आ रहे हैं।
मंदिर कमेटी के प्रधान भीमसेन व कोषाध्यक्ष पवन ने इस बारे में पुलिस को चोरी की शिकायत दी थी।पदाधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि आरोपी 20 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान दोनों आरोपियों ने मंदिर में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। इसके बाद एक युवक ने बाइक स्टार्ट की और दूसरा अंदर से दानपात्र उठा लाया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर चले गए। मुख्य बात यह है कि मंदिर मुख्य रोड पर है और लोगों का आवागमन रहता है। उसके बाद भी चोरी की वारदात अंजाम दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें