फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव चौक और लाजपत नगर में चोरों ने तीन घरों में घुसकर 55 तोले सोने के जेवर और नकदी चुराई

विज्ञापन
फतेहाबाद में चोरी की घटना के बाद बिखरा हुआ सामान। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में चोरी की घटनाएं एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। चोरों ने रविवार देर रात को शहर में चोरी की तीन बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शिव चौक में चोरी की दो और लाजपत नगर में एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर इन घरों से करीब 55 तोले सोने के जेवरात और दो लाख रुपये नकदी चुराकर ले गए हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश टीम के साथ पहुंचे और जांच की। शिव चौक में हुई चोरी मामले में घर में घुसते हुए आरोपी की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
सब्जी विक्रेता के घर से 25 तोले सोने के जेवर और नकदी चुराई :
शहर के शिव चौक में चोरों ने सब्जी विक्रेता सुमित कुमार पुत्र दुनीचंद के घर को निशाना बनाया। चोर घर से करीब 25 तोले सोने के जेवर और करीब एक लाख की नकदी चुराकर ले गए। सुमित ने बताया कि रविवार रात को परिवार के लोग घर पर ही सोए हुए थे, सुबह उठे तो कमरे का दरवाजा खुला था और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी की जांच की तो उसमें से करीब 25 तोले सोने के जेवर और एक लाख की नकदी गायब थी। सीसीटीवी की जांच की तो देर रात का एक युवक पड़ोसियों की छत से कूदकर आता नजर आ रहा है। वहीं सामने आया है कि शिव चौक के तेहरिया मोहल्ला में चोरों ने एक अन्य घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 तोले सोने के जेवर और 25 हजार की नकदी चुराकर ले गए है। बताया जा रहा है कि तेहरिया मोहल्ला निवासी अभिमन्यु जो कि किराये पर रहता है के घर में चोर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

लाजपत नगर में घर से 20 तोले सोने के जेवर चुराए :
चोरों ने रविवार देर रात को ही लाजपत नगर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में शहर थाना में शिकायत दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में जयपाल सिंह ने बताया कि रात को चोर घर में घुसे और करीब 20 तोले सोने के जेवर, पांच तोले चांदी के जेवर और 60 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए।
चोरी की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस टीम को साथ लेकर खुद मौके पर गया था। जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें