फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखल में जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन: डीआरएम

Tue, 01 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वे मंगलवार को जाखल जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए थे। इस दौरान उन्हें मंडीवासियों सहित जाखल गांव के लोगों ने मांग पत्र भी सौंपे। जिसमें रेलवे से जुड़ी कई समस्याओं को उठाते हुए उन्हें दूर करने की मांग की।
विज्ञापन


डीआरएम को जाखल मंडी ग्रम पंचायत के सरपंच सुरेंद्र मित्तल, भाजपा के मंडलाध्यक्ष हरमेश शर्मा, पूर्व मंडलाध्क्ष हरीश गर्ग, मंडल प्रतिनिधि अरूण गुप्ता, महाबीर गोयल, डा. यादवेंद्र शर्मा, व जाखल गांव के जीवन गर्ग, जगवीर जग्गा, तरसेम सिंगला व दिलबाग सिंह संधु ने बताया कि जाखल भूना रोड पर ओवर ब्रिज के साथ साथ बनने वाले अंडर ब्रिज को रेलवे के पुराने फाटक संख्या 168 पर बनाया जाए।

स्कूली बच्चों ने बताई अंडर ब्रिज न होने की परेशानी
स्कूली बच्चे भी उनसे मिले व अंडर ब्रिज के न होने से हो रही परेशानी बताई। लोगों ने डीआरएम को बताया कि अगर इस जगह पर अंडर ब्रिज बनता है तो दर्जनों गांवों के लोगों को न केवल आवागमन में आसानी होगी बल्कि रेल दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे लोगों की जानें भी बचाई जा सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा लोगों ने रेलवे के तीन साल से टूटे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करवाने, जम्मु तवी बंाद्रा एक्सप्रेस का जाखल में ठहराव करवाने की भी मांगे रखी।

जिन्हें डीआरएम ने इन पर ध्यान देने का अश्वासन दिया। वहीं जाखल जंक्शन का निरीक्षण करते हुए डीआरएम ने चालक परिचालक विश्राम गृह का गहनता से निरीक्षण किया।

इस दौरान यहां पर मिली कमियों पर उन्हें विभागीय अधिकारियों को लताड़ा। यहां पर शौचालयों का भी निरीक्षण कर साफ सफाई दुरुस्त करने, बिजली की व्यवस्था को ठीक करने व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।

पीडबल्यूआई की ओर से रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसका डीआरएम अरोड़ा ने गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम ने कहा कि रेलवे स्टेशन की आय बढ़ने के साथ ही इसमें सुविधाओं का विस्तार होगा।

इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा, आरपीएफ के सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर परमशिव, मंडल निर्माण अभियंता आरके गोयल, निर्माण विभाग निरीक्षक जींद रंधीर सिंह, नरेश कुमार, जेई नवीन कुमार, आरपीएफ थाना प्रभारी सतपाल मलिक, जीआरपपी के बलवंत सिंह इत्यादि सहित रेलवे के तमाम विभाग अधिकारियों ने भी जाखल स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें