फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव की फिरनी से 300 मीटर से लेकर तीन किलोमीटर तक दूरी के लिए होगा मुफ्त बिजली कनेक्शन

Tue, 25 Feb 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में ग्रामीण क्षेत्र के बाहर रहने वाले ढाणियों और ट्यूबवेलों को अब 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी। उन ढाणियों में रहने वाले घरों में बिजली कनेक्शन मिलेगा। इसके लिए निगम की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से डी37 2023 सेल्स सर्कुलर डेरा ढाणी स्कीम के तहत निगम की ओर से ग्रामीण क्षेत्र से 300 मीटर से लेकर तीन किलोमीटर के दायरे के बाहर रहने वाले ग्रामीणों को निगम की ओर से बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इससे जिले के ढाणीवासियों की सुविधाओं में इजाफा होगा।

ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद निगम की ओर से ट्रांसफार्मर, पोल व तार निशुल्क दी जाएगी। उपभोक्ता को सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करते समय चार्ज देना होगा। इसके अलावा तीन किलोमीटर दायरे तक रहने वाले ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए ट्रांसफार्मर व पोल निशुल्क रहेगा। लेकिन वायर के लिए 50 प्रतिशत भुगतान करना होगा।
विज्ञापन




जिले की 6 हजार ढाणी वासियों को फायदा होगा

ढाणियों में खेतों के ट्रांसफार्मरों से सिंगल फेज बिजली सप्लाई हो रही है। उन फीडरों में अब 16 की जगह 24 घंटे बिजली मिलेगी। इससे पहले ढाणियों में 16 घंटे सिंगल फेस व आठ घंटे थ्री फेस सहित 24 घंटे बिजली मिलेगी। ढाणी के बिजली उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज बिजली की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा था। कम वोल्टेज होने से उपकरण तक खराब हो जाते थे। योजना सिरे चढ़ने के साथ ही जिले की करीब 6 हजार ढाणियों को फायदा मिलेगा।

:: जिन बिजली उपभोक्ताओं के आवेदन निगम के पास पहुंचे उनके कनेक्शन जारी करने का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अपने सभी कागजात पूरे करवा लें।
विज्ञापन


-रिपनदीप, एसडीओ अर्द्ध शहरी बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें