फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद प्रधान पद पर तिकोना व सचिव के लिए सीधा मुकाबला

Thu, 13 Feb 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर निविरोध चुने गए पदा​धिकारियों के साथ चुनाव अ​धिकारी राक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिला बार एसोसिएशन के 28 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अब प्रधान पद के लिए तिकोना और सचिव पद के लिए सीधा मुकाबला होगा। नामांकन पत्र की जांच पड़ताल में सभी 9 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए।
जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी राकेश गर्ग, सदस्य आरएस चतर्थ, कमलेश वशिष्ठ, प्रेम परमजीत कौर, राजेश गांधी व अनुज आनन्द ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही मिले हैं। वहीं प्रधान पद के लिए उम्मीदवार सुभाष भादू ने अपना नामांकन पत्र वापिस ले लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपप्रधान पद के लिए सितेन्द्र कुमार, सह-सचिव के लिए शम्मी कुमार, वित्त सचिव पद के लिए संदीप श्योराण और पुस्तकालय प्रभारी के पद के लिए सुनील कुमार निर्विरोध चुने गए हैं। अब प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार एडवोकेट दिनेश गेरा, एडवोकेट सुभाष चंद्र जांगू व शशीबाला चुनाव मैदान में हैं। जबकि सचिव पद के लिए एडवोकेट पुनीत भुटानी व सुग्रीव गोदारा चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

प्रधान के लिए अब दो उम्मीदवार, एक ने लिया नामांकन वापस

टोहाना। बार एसोसिएशन चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन वापसी के दिन प्रधान पद के तीन उम्मीदवारों में से सुरेश चावला ने नामांकन वापस ले लिया। इसके चलते अब प्रधान पद के दो उम्मीदवार रह गए हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए भरे अपने नामांकन को नीरज गोयल ने वापस ले लिया है। अब बार एसोसिएशन के प्रधान व उप प्रधान पद के लिए दो-दो उम्मीदवारों के बीच 28 फरवरी को मुकाबला होगा। वहीं बार एसोसिएशन के सचिव पद के लिए नीरज गोयल, सह सचिव के लिए अंकित भलौटिया व कैशियर के लिए राजेश सभ्रवाल का एक-एक नामांकन रह गया है। इसके चलते इनका सर्वसम्मति से चुना जाना तय हो चुका है। चुनाव पर्यवेक्षक केवल कृष्ण सिंगला ने बताया कि प्रधान पद के लिए मौजूदा प्रधान सुरेश गिल, सत्यवान डूल्ट और उप प्रधान पद के लिए अनुराग जैन व सतबीर सिंह के बीच चुनाव करवाया जाएगा। यह प्रक्रिया 28 फरवरी को होगी, जिसमें बार एसोसिएशन के 291 सदस्य मतदान करेंगे। सभी चुने हुए प्रतिनिधियों को एक साथ पत्र जारी किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें