फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: थारी पेंशन थारे घर योजना कागजों में, विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं लोग

Thu, 13 Feb 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के समाज कल्याण विभाग में पेंशन लागू करवाने के लिए कागजातों का जायजा लेते कर्मचारी। संव
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने जरूरतमंदों की पेंशन शुरू करवाने के लिए थारी पेंशन थारे घर योजना की शुरूआत की हुई है। इसमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा तथा निराश्रित भत्ता, विकलांगता पेंशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता, किन्नर भत्ता, बौना भत्ता तथा स्कूल न जाने वाले विकलांग बच्चों को वित्तीय सहायता देने के लिए पेंशन योजना लागू की गई है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत पेंशनधारकों को सरकारी विभागों के चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है कि वे गांव-गांव में जाकर पेंशनधारकों के कागजात पूरे करें। लेकिन इसके उलट विभाग के कर्मचारी पेंशन पात्रों को कागजात पूरे करने के लिए विभाग में बुलाकर आगे की कार्रवाई कर रहा है।

वीरवार को जिले समाज कल्याण विभाग में पहुंचे पेंशन पात्र दलीप कुमार, विद्या देवी, रामचंद्र, सुरजीत और मामकोरी ने बताया कि इनके पास विभाग के द्वारा कागजात लेकर बीडीपीओ कार्यालय में आने के लिए कहा गया। इसके बाद वीरवार को करीब 80 पेंशन पात्रों को पहले बीडीपीओ कार्यालय में बुलाया गया। इसके बाद दोपहर एक बजे बोला गया कि वेबसाइट नहीं चल रही है। ऐसे में इनको समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जाना होगा, लेकिन यहां आने के बाद भी कागजात पूरे नहीं करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




वीरवार सुबह से बुढ़ापा पेंशन लागू करवाने के लिए बीडीपीओ कार्यालय में बुलाया गया है। यहां पर दोपहर 12 बजे के बाद बताया कि वेबसाइट बंद है, ऐसे में समाज कल्याण विभाग में जाएं। इसके बाद विभाग में आने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

-दलीप कुमार, गांव भोड़ा हाेशनाक।



विधुर पेंशन लागू करवाने के लिए पिछले एक वर्ष से समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा रहा हूं। यहां आने के बाद एकमात्र यहीं जवाब मिलता है कि क्रीड विभाग से पेंशन लागू होगी। इसके चलते मुझे वीरवार को बुलाया गया है और अब बता रहें कि 20 दिनों के बाद दोबारा आना होगा। विभाग के कर्मचारी चक्कर पर चक्कर कटवा रहे हैं।

गुरतेप सिंह, फतेहाबाद।

-

मेरी पिछले तीन महीनों से विधवा पेंशन रुकी हुई है। इसके लिए मैं तीन बार विभाग में आ चुकी हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पेंशन के लिए वीरवार को बीडीपीओ कार्यालय में बुलाया गया और इसके बाद अब समाज कल्याण विभाग में बुलाया गया है।

-विद्या देवी, गांव बीघड़।



20 वर्षीय दिव्यांग बेटे की पेंशन के लिए पिछले दो वर्ष से विभाग के चक्कर लगा रहा हूं। वीरवार को मुझे इसके लिए बीडीपीओ कार्यालय में बुलाया गया और यहां आने के बाद बताया गया है कि दो दिन बाद आना है। कर्मचारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

-ओमप्रकाश, गांव बनगांव



पेंशन पात्रों को कागजात जमा करवाने के लिए खंड स्तर पर बुलाया जाता है। अगर कर्मचारियों द्वारा लोगों को विभाग में बुलाने का कोई मामला है तो इस बारे में जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन


-सरोज देवी, समाज कल्याण अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें