फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक्सरे के लिए हुई धक्का-मुक्की, आज भी मेडिकल के लिए खुला रहेगा अस्पताल

Sun, 10 Mar 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी का परिणाम जारी करने के बाद शनिवार को चयनित युवाओं के मेडिकल भी शुरू हो गए। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में शनिवार को मेडिकल करवाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ी। मेडिकल करवाने के लिए युवाओं की एक्सरे कक्ष, ईसीजी कक्ष, नेत्र रोग कक्ष, टीबी रोग विशेषज्ञ और लैब के बाहर लंबी लाइनें लगी रही।
विज्ञापन

अस्पताल के एक्सरे कक्ष के बाहर धक्का-मुक्की के हालात रहे। धक्का-मुक्की के चलते व्यवस्था बनाने के लिए कई बार एक्सरे रोकने भी पड़े। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष और लैब के बाहर युवाओं को डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मेडिकल के चलते मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी। विशेषज्ञों को युवाओं के मेडिकल के साथ-साथ मरीजों का भी चेकअप करना पड़ा। पहले दिन नागरिक अस्पताल में 350 से 400 युवा मेडिकल करवाने के लिए पहुंचे हुए हैं। हालांकि रविवार को भी मेडिकल को लेकर अस्पताल खुला रहेगा।

ज्वाइनिंग को लेकर सरकारी कार्यालय भी खुले :
ग्रुप डी के नवचयनित युवाओं की ज्वाइनिंग को लेकर सरकारी कार्यालय भी शनिवार को खुले रहे। हालांकि किसी भी कार्यालय में ज्वाइनिंग को लेकर सूची जारी नहीं की गई है। सरकार की तरफ से वीरवार को छुट्टी के दिन भी कार्यालय खुले रखने के निर्देश दिए गए थे। बताया जा रहा है कि मेडिकल प्रक्रिया के बाद नवचयनित युवाओं को कार्यालय अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन


उप सिविल सर्जन ने खुद संभाला मोर्चा
नागरिक अस्पताल में मेडिकल प्रक्रिया के बाद प्रमाण पत्र सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से जारी किया जाता है। ग्रुप डी में चयनित युवाओं की समस्या को देखते हुए उप सिविल सर्जन डॉ.संगीता अबरोल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुभाष नागरिक अस्पताल में ही रहे। युवाओं को सिविल सर्जन कार्यालय में मेडिकल रिपोर्ट लेकर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ रही है।

आज भी खुला रहेगा अस्पताल
नागरिक अस्पताल रविवार को छुट्टी होने के बावजूद भी खुला रहेगा। हालांकि महाशिवरात्रि की छुट्टी के बावजूद भी शुक्रवार को अस्पताल खुला रहा था लेकिन मेडिकल के लिए युवा नहीं पहुंचे थे। रविवार को भी मेडिकल के लिए अस्पताल खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं।

दो सगे भाइयों का हुआ चयन, पिता करते हैं ड्राइवरी
गांव भिरड़ाना में 12 युवाओं का ग्रुप डी में चयन हुआ है। कई परिवार ऐसे भी हैं जिनमें भाइयों और बहनों का एक साथ चयन हुआ है। गांव भिरड़ाना निवासी मोहन के बेटे मनोज और मोहित का चयन हुआ है। मोहन खुद ड्राइवरी करते हैं। गांव भिरड़ाना के ही दो भाई नरेंद्र और सुरेंद्र की बेटियों का चयन हुआ है। नरेंद्र की बेटी खुशी और सुरेंद्र की बेटी मन्नत का ग्रुप डी में चयन हुआ है।

ये बोले चयनित युवा :
मेरे पापा मजदूरी करते हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद मैंने पढ़ाई की और अब ग्रुप डी का परिणाम आया तो उसमें चयन हुआ है। परिवार में खुशी का माहौल बना है।
-नवीन, गांव समैन

मेरे घर के आर्थिक हालात ठीक नहीं थे। जब मैं छोटा था तो उसी समय मेरे पिता की मौत हो गई थी। मैंने मेहनत की और प्रतियोगिता के बावजूद परीक्षा को पास किया है।
-आरजु, निवासी, सोत्तर,भट्टू

मेरे पिता निजी स्कूल की बस चलाते हैं। जिसमें उनकी आय बहुत ही कम है। बावजूद इसके पिता ने पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। अब कठिन मेहनत के बाद उसने ये परीक्षा पास की है।
-रोहित, निवासी मताना।

मेरे पिता एक किसान हैं, उनकी वार्षिक आय कम है। इस कारण मैं प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ सका और सरकारी स्कूल में पढ़ाई की और इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। कठित हालात में पढ़ाई कर इस मुकाम को हासिल किया है।
विज्ञापन

-गौरव, निवासी, नहला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें