फतेहाबाद में नए बस अड्डे में स्थित महिला प्रतिक्षालय बनाया शिशु स्तनपान कक्ष। संवाद
- फोटो : जीजीआईसी में नवोदय परीक्षा देने विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र चेक करती शिक्षिका।
फतेहाबाद। शिशु को स्तनपान करवाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर मां के लिए जगह ही नहीं है। इसके चलते महिलाओं को अपने बच्चों को दूध पिलाने में दिक्कत आ रही है। यहां तक जिला मुख्यालय के लघु सचिवालय में भी महिलाओं के लिए ऐसी कोई जगह नहीं बनाई गई है जहां पर बच्चे को दूध पिलाया जा सके।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को तो मालूम ही नहीं है कि ऐसी कोई जगह लघु सचिवालय में है या नहीं है। शुक्रवार को इसको लेकर पड़ताल की गई तो लघु सचिवालय के दोनों भवनों में मां के द्वारा शिशु को स्तनपान करवाने के लिए जगह नहीं मिली। यहां तक जहां महिलाएं एवं बाल विकास विभाग का कार्यालय है वहां भी कोई जगह नहीं है।
- बस स्टैंड में महिला प्रतीक्षालय में जगह है निर्धारित
शहर के हिसार रोड पर स्थित नए बस स्टैंड में पड़ताल की गई तो पता चला कि यहां पर महिला प्रतीक्षालय बनाया गया है। यहां पर मांग अपने बच्चे को दूध पिला सकती है। यहां पर बैठने के लिए कुर्सी, लाइट आदि की व्यवस्था मिली। अधिकारियों ने बताया कि मां यहां पर आराम सेस अपने बच्चे को दूध पिला सकती है।
- नागरिक अस्पताल में बनाया गया है वात्सल्य
नागरिक अस्पताल में शिशु को स्तनपान करवाने के लिए प्रसूता कक्ष के साथ ही वात्सल्य बनाया गया है। इस जगह पर पहले कर्मचारियों ने स्टोर बना दिया था। लेकिन करीब एक साल पहले तत्कालीन सीएमओ डॉ. सपना गहलावत ने निरीक्षण किया तो कर्मचारियों को फटकार लगाई थी। इसके बाद इसे दोबारा से शुरू किया गया था।
- अभी ज्वाइन किया है। मेरे संज्ञान में ये मामला अभी आया है। इसको लेकर सोमवार को पता किया जाएगा। जो भी व्यवस्था होनी चाहिए वह की जाएगी।
- सुरजीता, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, फतेहाबाद।