फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: संजय गांधी चौक पर वनवे से बनी जाम की स्थिति

Sat, 18 Jan 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा एक तरफ रोड को काटकर किया बंद किया गया रोड  संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रतिया। पुराना बस स्टैंड पर स्थित संजय गांधी चौक पर शनिवार को लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा एक साइड पर रोड को बंद कर देने के कारण सारा दिन शहर में जाम की स्थिति लगी रही।
विज्ञापन


कई घंटे तक शहर के फतेहाबाद रोड टोहाना रोड बुढलाढ़ा रोड और मंडी रोड पर कई वाहनों का जमघट लगा रहा। पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति को संभालने की कोशिश की। लेकिन पुलिस भी स्थिति पर काबू नहीं कर पाई। शहर में पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। जाम से परेशान लोगों ने विभाग से मांग की है कि जब तक एक साइड पर रोड का निर्माण कार्य चल रहा है तो दूसरी साइड पर रोड को न उखाड़ा जाए।

बता दें कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा ब्राह्मणवाला से लेकर राजस्थान बॉर्डर तक रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को शहर के सबसे व्यस्त संजय गांधी चौक पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने रोड को पोकलेन की सहायता से उखाड़ दिया। जिस कारण यहां पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


दुकानदार राजकुमार, महेश कुमार, रामबिलास ने कहा कि संजय गांधी चौक शहर का सबसे व्यस्त चौक है और यहां पर रोड पर अभी नहीं उखाड़ना चाहिए था। जब तक रोड दोनों तरफ नहीं बन जाता तब तक इस रोड को ऐसे ही रखा जाना चाहिए था ताकि वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से चलता रहे लेकिन अब ठेकेदार के कर्मचारियों ने रोड को काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें