फतेहाबाद के सिविल सर्जन कार्यालय में बिजली सप्लाई न होने से अंधेरे में काम करते हुए कर्मचारी
- फोटो : :हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
फतेहाबाद। एचएसवीपी सेक्टर 3 में बिजली लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते दो दिन से पॉलिक्लीनिक में भी बिजली सप्लाई बंद है। इसके चलते पॉलिक्लीनिक व सिविल सर्जन कार्यालय में कामकाज ठप रहा। बुधवार को भी बिजली सप्लाई बंद थी जो कि शाम को बहाल हो पाई थी।
बिजली सप्लाई न होने से वीरवार को भी सिविल सर्जन कार्यालय के कंप्यूटर बंद रहे। कर्मचारी दिन भर बिजली के आने का इंतजार करते रहे। हालांकि कई शाखाओं में इनवर्टर लगे हैं लेकिन शाम तक वे भी जवाब दे गए। पॉलिक्लीनिक में जनरेटर की सुविधा होने के बावजूद भी बिजली सप्लाई बंद होने पर कामकाज प्रभावित हो रहा है। वजह ये है कि जनरेटर चलाने के लिए डीजल की व्यवस्था नहीं है।
- पॉलिक्लीनिक के भवन में चल रहा है सीएमओ कार्यालय
सिविल सर्जन, कार्यालय पहले नागरिक अस्पताल के भवन में चल रहा था लेकिन जगह के अभाव में इसे करीब 6 साल पहले पॉलिक्लीनिक के भवन में शिफ्ट कर दिया गया था। पॉलिक्लीनिक के प्रथम तल पर कार्यालय चल रहा है। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर पर भी कई शाखाएं चल रही हैं।
- दो दिन से बिजली सप्लाई प्रभावित है। इसके चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है। हालांकि इनवर्टर बैटरी लगे हैं उनसे काम चलाया जा रहा है। पर वे भी कुछ सम के बाद जवाब दे जाते हैं।
- मेजर डॉ. शरद तुली, इंचार्ज, पॉलिक्लीनिक, फतेहाबाद।