फतेहाबाद में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय
फतेहाबाद। जिला शिक्षा विभाग में तैनात विज्ञान और गणित विशेषज्ञ की नियुक्ति पर पेंच फंस गया है। शिक्षा विभाग इन पदों पर नए सिरे से नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने 19 जून तक गणित और विज्ञान विशेषज्ञ पद के लिए आवेदन मांगे थे। हालांकि जिले से कितने आवेदन हुए इस बारे में रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
प्रदेश भर के जिले में पहले से लगे से जिला विज्ञान विशेषज्ञ और जिला गणित विशेषज्ञ को स्कूल अलॉट कर दिए गए हैं लेकिन अभी उनको रिलीव नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार नए नियुक्ति पर पेंच फंस सकता है। वजह ये है कि पहले नियुक्त किए गए डीएसएस और डीएमएस की नियुक्ति को लेकर कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई और अब जल्दबाजी में उन्हें स्कूल भी अलॉट कर दिए गए हैं।
-
इनसे मांगे गए हैं आवेदन
शिक्षा विभाग ने जिला विज्ञान विशेषज्ञ पद क लिए निदेशालय स्तर पर बायो और कैमिस्ट्री के प्राध्यापकों से जिला विज्ञान विशेषज्ञ और जिला गणित विशेषज्ञ पद क लिए गणित प्राध्यापकों से आवेदन मांगे थे। पहले से नियुक्त अधिकारी जिले में विज्ञान और गणित विषय से जुड़ी योजनाओं को बढ़ावा देने में जुटे हैं। इसके अलावा विभाग की सुपर-100, मिशन बुनियाद व कई अन्य छात्रवृति योजनाओं को सिरे चढ़ाने का जिम्मा भी इन्हीं के पास है।