फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव से दौड़ नेशनल तक पहुंची खिलाड़ी अमन, जीते कई पदक

Mon, 22 Jun 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
​खिलाड़ी अमन के साथ कोच दीपक।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव कालवन की अमन नैन (15) ने एथलेटिक्स में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके लिए खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा उनके पिता वीरेंद्र नैन रहे हैं। परिवार के सहयोग और कोचिंग के मार्गदर्शन से वह लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

11वीं कक्षा की छात्रा अमन खेल विभाग की एथलेटिक्स नर्सरी में दमकोरा स्टेडियम, टोहाना में कोच दीपक कुमार के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही है। अमन जब 12 वर्ष की थी तभी से ही एथलेटिक्स की शुरुआत कर दी थी। वह अंडर-16 और अंडर-17 वर्ग में ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और अन्य प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वह कई पदक जीत चुकी हैं। उनका लक्ष्य भविष्य में एथलेटिक्स के क्षेत्र में उच्च स्तर तक पहुंचकर अपने माता-पिता, गांव और विद्यालय का नाम रोशन करना है। इसी उद्देश्य के साथ वह आगामी खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन



अमन की उपलब्धियां
अमन ने ब्लॉक स्तर पर 8 बार, जिला स्तर पर 6 बार तथा राज्य स्तर पर 5 बार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने 600 मीटर दौड़ में तीन बार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। इसके अलावा हरियाणा स्कूल स्टेट अंडर-17 प्रतियोगिता में 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक अपने नाम किया। राष्ट्रीय स्तर पर भी अमन ने शानदार प्रदर्शन किया है। सीबीएसई नेशनल अंडर-17 प्रतियोगिता में 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में दो पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने एसजीएफआई नेशनल प्रतियोगिता में 800 मीटर और 1500 मीटर स्पर्धाओं में भाग लिया। वहीं ओडिशा में आयोजित जूनियर नेशनल अंडर-16 प्रतियोगिता में 600 मीटर दौड़ में भी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें