फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जयपुर में तैनात फौजी के घर में चोरी

Mon, 23 Sep 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। गांव चांदपुरा में फौजी के घर से गहने और सामान चोरी हो गया। फौजी जयपुर में परिवार के साथ रहता है। पुलिस को दी शिकायत में निर्मल ने बताया कि वह फौज में है और उसकी ड्यूटी जयपुर लगी है। परिवार सहित वह वहीं रहता है। 21 सितंबर की रात को उसके घर से सोने के गहने और घरेलू सामान चोरी हो गया। चोरी की यह वारदात कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


निर्मल सिंह पुत्र चानन सिंह फौजी गांव चांदपुरा तहसील टोहाना जिला फतेहाबाद का स्थायी निवासी हैं। उन्होंने पुलिस थाना जाखल के एसएचओ को बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी जयपुर में है। वह अपने परिवार सहित जयपुर में ही रहता हैं। इसी बीच 21 सितंबर की रात करीब एक बजे चोर ताला तोड़ कर उनके घर में घर गया। वह कीमती सामान चोरी करके ले गया। उक्त चोर उनके घर से लगभग डेढ़ तोला सोना ले गया। इसमें उनकी माता के कानों की बालिया, चांदी के लगभग बीस तोला आभूषण, गैस सिलिंडर, पीतल के बर्तन, नए पुराने कपड़े आदि कुछ अन्य सामान चुरा कर ले गया। उक्त चोरी की सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकाॅर्ड हो गई है। उन्होंने उचित कानूनी कार्रवाई कर चोरी गया सामान बरामद करवाने की मांग की। पुलिस ने घटना के सबूत जुटाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें