पुलिस ने बीज गोदाम में चोरी के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किया ग्वार व जंतर भी बरामद किया है। तीनों आरोपियों की पहचान फतेहाबाद निवासी दीपक, राहुल, सुनील व बिघड़ निवासी वीरभान के रुप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद निवासी जगदीश ने खैराती खेड़ा रोड़ स्थित बीज के गोदाम से 4 क्विंटल गवार व 8 क्विंटल जंतर चोरी होने बारे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी के आरोप में दीपक, राहुल, सुनिल को फतेहाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि हमने चोरी किया गवार व जंतर को बिघड़ निवासी बीरभान को बेच दिया। जिस पर पुलिस ने बीरभान को भी ग्वार व जंतर सहित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। चारो आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दीपक, राहुल व सुनील को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।