फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चार माह पहले सड़क किनारे घायल मिले युवक ने तोड़ा दम, सिर में चोट लगने से कोमा में था

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भूथन खुर्द में जुलाई में घायल अवस्था में मिले 35 वर्षीय बुधराम नाढोड़ी की चार माह कोमा में रहने के बाद मंगलवार रात मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाा है।
विज्ञापन

परिचित पवन ने बताया कि बुधराम गांव में ही मजदूरी करता था। 24 जुलाई को वह नाढोड़ी से भूथन खुर्द के रोड पर घायल अवस्था में मिला था। इसके बाद परिजन उसे फतेहाबाद के सिविल अस्पताल ले गए, जहां सिर पर गंभीर चोट होने की जानकारी मिली और उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। इस दौरान वह कोमा में चला गया। करीब दो माह से उसका उपचार घर पर ही चल रहा था। मंगलवार रात बुधराम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने बुधराम से मारपीट का शक जताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस उसके होश में आने की बात करती रही और कोई कार्रवाई नहीं की। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें