फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मायके में आई शहीद की पत्नी की गाड़ी के शीशे तोड़े

Mon, 24 Nov 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सुंदर नगर में तोड़े गए गाड़ी के शीशे स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। सुंदर नगर में रविवार देर रात शहीद की पत्नी की स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे ईंट मारकर तोड़ दिए गए। गली में गाड़ी खड़ी करने पर पांच-सात आरोपियों ने गुस्से में स्कॉर्पियो गाड़ी पर जमकर ईंटें बरसाई। सोमवार सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी मालिक व उनके परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू की है। लद्दाख में दो साल पहले खाई में गिरने से 9 जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं में से एक नायब सूबेदार रमेश लाल भी थे। रमेश लाल की पत्नी फरीदकोट के कोटकपुरा निवासी गीता स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर अपनी बुआ के निधन के बाद रस्म पगड़ी में शामिल होने आई हुई थी।

गीता ने बताया कि वह यहां रविवार शाम को 5 बजे पहुंची थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी गली में खड़ी की थी। इस पर आपत्ति जताते हुए पड़ोसियों ने उनसे साइड में खड़ी करने के लिए कहा था। आरोप है कि उनके कहने के बाद गाड़ी दूसरी तरफ खड़ी कर दी गई थी। मगर इसके बाद देर रात को 5-7 युवकों ने मिलकर स्कॉर्पियो पर ईंटें बरसाई।
विज्ञापन


युवकों ने स्कॉर्पियो के आगे, साइड और पीछे के सारे शीशे तोड़ दिए गए। सुबह मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। शहर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गीता व उनके भाई के बयान लिए। वहीं शहीद की पत्नी गीता के भाई ने बताया कि इस घटना के बाद से परिवार के सदस्यों को धमकियां भी दी गई है। इससे उन्हें जान का खतरा भी बना हुआ है। जांच अधिकारी एवं शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें