फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बरात की बस को रुकवाकर पीटा, डीजे पर हुई थी कहासुनी

Tue, 31 Mar 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भूना रोड पर पांचवां मिल के पास डीजे पर मनपसंद गाना बजाने के विवाद में बरातियों की बस पर 15-20 युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने बस में सवार कुछ युवकों को नीचे उतारा और उनके लाठी डंडों से मारपीट की। काफी देर तक युवक ने जमकर बवाल काटा। हमले में तीन युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

गांव भिरड़ाना से एक युवक की बरात सोमवार सुबह टाेहाना में गई थी। वहां शादी समारोह में बरात में शामिल कुछ युवकों की डीजे बजाने को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष डीजे पर अपनी-अपनी पसंद के गाना बजाने को लेकर अड़ गए। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इससे खफा कुछ लोग बरात की बस के स्थान पर अन्य अपने निजी साधनों से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें