फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इंतजार खत्म, फतेहाबाद शहर की 13 कॉलोनियां हुईं वैध

विज्ञापन
फतेहाबाद के हरनाम सिंह कॉलोनी में पानी निकासी की समस्या बताते हुए लोग
विज्ञापन
फतेहाबाद। लंबे इंतजार के बाद शहर की 13 कॉलोनियां वैध हो गईं हैं। नगर परिषद ने मंजूरी के लिए 27 कॉलोनियों के प्रस्ताव नगर निकाय निदेशालय को भेजे थे। वीरवार को सभी शर्तें पूरी करने वाली अवैध 13 कॉलोनियों को वैध करने की हरी झंडी मिल गई है। वैध हुईं कॉलोनियों में हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नगर, हंस कॉलोनी, आजाद नगर, कालीदास कॉलोनी भी शामिल हैं। ये कॉलोनियां पिछले साल ही नगर परिषद में शामिल हुईं थीं। इसके चलते यहां पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है और खुले में पानी जाता है। इसके अलावा शौचालय को लेकर भी गलियों में खुई बनाकर कनेक्शन किए हुए हैं। अब इन कॉलोनियों में सीवरेज लाइन बिछ सकेगी और वंचित क्षेत्रों में नहरी पानी की सप्लाई भी शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग अवैध कॉलोनियां का हवाला देकर सीवरेज लाइन नहीं बिछा पाया। वैध होने के बाद अब सीवरेज लाइन बिछने की उम्मीद जगी है। नगर परिषद इन कॉलोनियों के अवैध होने और सीवरेज लाइन न होने का हवाला देकर गलियों का निर्माण भी नहीं कर रहा है। फिलहाल इन कॉलोनियों में सिर्फ गलियों के मरम्मत कार्य ही करवाए गए है। सीवरेज लाइन बिछने के बाद कॉलोनियों में नई गलियोंं का निर्माण हो पाएगा।

ये कॉलोनियां हुईं वैध
हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नग, हंस कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी का बढ़ा हुआ क्षेत्र, आजाद नगर, कीर्ति नगर, भाग चंद कॉलोनी, बढ़ी हुई ग्रीन पार्क कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, अतिरिक्त अशोक नगर, कालीदास कॉलोनी, योग नगर का बढ़ा हुआ क्षेत्र, अतिरिक्त शक्ति नगर, ओशो आश्रम कॉलोनी।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों के प्रस्तावों पर तीन बार लगीं आपत्तियां
नगर परिषद द्वारा अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया करीब एक साल से चल रही है। डीटीपी से नक्शे बनने के बाद नगर परिषद ने फाइलें निदेशालय को भेजी थी। लेकिन तीन बार इन पर आपत्तियां लग गई। इन आपत्तियों को दूर करने के बाद जुलाई माह में 27 कॉलोनियों की फाइलें भेजी गई थी। अब इनमें से 13 कॉलोनियां वैध की गई है।

अवैध के कारण रजिस्ट्रियां भी हैं बंद
इन कॉलोनियों के अवैध होने के कारण रजिस्ट्रियां भी बंद है। हालात ये है कि इन कॉलोनियों में प्लाट व मकान को एफीडेविट आधार पर ही खरीदा व बेचा जा रहा है। नगर परिषद अब इन कॉलोनियों में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सर्वे भी करवाएगा।


मकान बनाने के लिए ले सकेंगे लोन

प्लॉट की कीमत बढ़ गई है और अब जमीन पर लोन ले सकेंगे। जल्द रजिस्ट्रियां शुरु होनी चाहिए। ताकि लोग बिना किसी दिक्कत प्लॉट और मकान को खरीद और बेच सकें।

- स्वर्ण सिंह, हरनाम सिंह कॉलोनी


बिजली का कनेक्शन मिल सकेगा

बिजली का मीटर लगवाने में परेशानी आ रही है। बिजली का कनेक्शन लेते समय मकान की रजिस्ट्री मांगते है और मकानों की रजिस्ट्री हो नहीं रही है।

- शीला देवी, हरनाम सिंह कॉलोनी


पानी निकासी का नहीं है प्रबंध

कॉलोनी में सीवरेज लाइन नहीं है। जिसके वजह से गली की नालियों में पानी खड़ा रहता है। जो कि बदबू मारने लगता है।

- धर्मवीर,स्वामी नगर


लंबे समय बाद इंतजार हुआ खत्म

मैं 40 वर्षों से इस कॉलोनी में रह रहा हूं। मुझे कॉलोनी के वैध होने का इंतजार था। कॉलोनी में अब विकास हो सकेगा।

- वेद प्रकाश, स्वामी नगर

कोट
सभी कॉलोनियां वैध होंगी : विधायक

नगर परिषद की तरफ से 27 कॉलोनियों के प्रस्ताव भेजे गए थे। 19 कॉलोनियां कंफर्म हो गई है जो कि वैध हुई है बाकी पर कुछ आपत्तियां हैं। उसे दूर करवाने में लगा हुआ हूं वो भी हो जाएंगी।
विज्ञापन


- दुड़ाराम, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें