फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राजनीति में दब गई शहरवासियों की आवाज

Sat, 22 Aug 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के जगजीवनपुरा मोहल्ले के मोड़ पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 17वें दिन शनिवार को भी जारी है। शहर कचरे के ढेरों से अटा है और लोग दुर्गंध से परेशान हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए शनिवार को जवाहर चौक पर धरना दिया गया।
विज्ञापन

धरने में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी कम रही और राजनीतिक चेहरों की मौजूदगी अधिक नजर आई। इससे प्रदर्शन के उद्देश्य पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं हड़ताल के चलते शहर की गलियों और मुख्य सड़कों पर कचरा जमा है। कई स्थानों पर कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं।
सड़ांध और बदबू से आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नागरिक स्वास्थ्य संबंधी खतरे को लेकर भी चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि 17 दिन से सफाई व्यवस्था ठप है। इसके बावजूद समाधान नहीं निकल पा रहा।
विज्ञापन

नागरिकों का कहना है कि वे नगर परिषद को टैक्स देते हैं। बदले में उन्हें साफ-सुथरा वातावरण मिलना चाहिए। फिलहाल कचरे और दुर्गंध के बीच रहने की मजबूरी है। लोगों का कहना है कि राजनीतिक भाषणों और प्रदर्शनों से ज्यादा जरूरी सड़कों और गलियों से कचरा उठाना है।
नागरिकों का कहना है कि शहर को तत्काल सफाई चाहिए। प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए ऐसा आंदोलन होना चाहिए जिसमें प्रभावित लोगों की आवाज प्रमुख हो। कचरा उठाने और सफाई व्यवस्था सामान्य करने के लिए ठोस पहल भी जरूरी है।

सांकेतिक धरने पर उठे सवाल
जवाहर चौक पर शनिवार को नागरिक अधिकार मंच के आह्वान पर विभिन्न जन संगठनों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। इसका उद्देश्य शहर को कचरे और बदहाल सफाई व्यवस्था से निजात दिलाने की मांग उठाना था। हालांकि धरने में सफाई व्यवस्था सुधारने के व्यावहारिक उपायों की चर्चा कम हुई। हड़ताली सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन पर अधिक जोर रहा। धरने में स्थानीय प्रभावित नागरिकों की संख्या कम दिखाई दी। इसके विपरीत राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े लोग और पार्षद नजर आए। इससे शहर में चर्चा शुरू हो गई। कुछ नागरिकों ने सवाल उठाया कि यदि प्रदर्शन का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन था तो इसे आम जनता की सफाई समस्या से जोड़कर क्यों पेश किया गया।
-
25 और 26 अगस्त को आंदोलन तेज करने की तैयारी
गतिरोध खत्म नहीं होने पर जन संगठनों ने आंदोलन का अगला कार्यक्रम घोषित किया है। 25 अगस्त को जिला उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर धरना देने की योजना है। इसी दिन शाम को कार्यकर्ता बाजारों में पहुंचकर दुकानदारों और राहगीरों से समर्थन मांगेंगे। 26 अगस्त को शहरवासियों से कुछ समय के लिए घरों से बाहर निकलकर सफाई व्यवस्था में कुप्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज कराने की अपील की गई है।
-
पूर्व विधायक सहित कई नेता पहुंचे थे धरने में
जवाहर चौक के धरने में पहुंचे पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा ने समर्थन दिया। उनके साथ राजेंद्र चौधरी, हरदीप सिंह, दुष्यंत शर्मा, राजीव सेतिया, पार्षद अर्जुन कटारिया, राजू तूड़ेवाला, चंद्रभान वधवा, परिषद से इस्तीफा दे चुके पार्षद मोहन लाल नारंग, अशोक नारंग, भीम नारंग, शंकर लाल, एडवोकेट नंदकुमार सेठी और विकास मेहता सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

फतेहाबाद। शहर के जगजीवनपुरा मोहल्ले के मोड़ पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद

फतेहाबाद। शहर के जगजीवनपुरा मोहल्ले के मोड़ पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें