फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वायरल ऑडियो मामले ने पकड़ा तूल, ग्रोहा के खिलाफ दुग्गल के समर्थक हुए एकजुट

विज्ञापन
फतेहाबाद में भाजपा जिला प्रधान को ज्ञापन देते हुए पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समर्थक व अन्य
विज्ञापन
फतेहाबाद। भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा की ऑडियो वायरल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यहां तक कि भाजपा नेताओं में चल रही आपसी खींचतान भी अब खुलकर सामने आ गई है। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के समर्थक पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा को ज्ञापन सौंपकर पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऑडियो में पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद के विषय में गलत भाषा का प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहे हैं। मामला उजागर होने के बाद भी पूर्व जिलाध्यक्ष ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल व पार्टी से माफी नहीं मांगी है। इसके चलते जिलाध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष से ऐसे आदमी को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की जाएगी। भाजपा नेत्री मंजू बाजीगर ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने पूर्व सांसद के लिए जैसी भाषा का प्रयोग किया है, वह बहुत ही निंदनीय है। भाजपा नेता इंद्र गावड़ी ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय नेता का अपमान किया है। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस तरह की भाषा के लिए या तो बलदेव ग्रोहा माफी मांगे, या फिर पार्टी कार्रवाई करें।

ये है मामला

करीब तीन-चार दिन पहले पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा की एक ऑडियो वायरल हुई थी। इसमें ग्रोहा ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी थी, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जाहिर की। कार्यकर्ता जिला कार्यालय पहुंचे और जिलाध्यक्ष के समक्ष रोष जाहिर किया।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष ऑडियो वायरल करने को लेकर दे चुके हैं शिकायत

ऑडियो वायरल होने व उसकी क्षेत्र में बढ़ रही चर्चाओं के बाद सोमवार को शहर थाने में शिकायत दी गई थी। शिकायत में ग्रोहा ने रतिया शहर के दो पार्षदों समेत तीन लोगों पर उनके फोन की ऑडियो वायरल करने व बदनाम करने की साजिश के आरोप लगाकर उक्त लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट व मानहानि का मामला दर्ज करने की शिकायत दी थी।



-
रतिया से कार्यकर्ता आए हैं। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष के नाम ज्ञापन दिया है। उनकी भावनाओं को प्रदेशाध्यक्ष तक पहुंचा दी जाएंगी। पूर्व जिलाध्यक्ष के प्रति क्या किया जाएगा, यह निर्णय पार्टी हाईकमान लेगा।
विज्ञापन


- प्रवीन जोड़ा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें