फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर की सूरत संवारने वाली तिरंगा लाइटें अब खुद बेनूर, 20 लाख की लागत से दो साल पहले लगाई गई थीं लाइटें

विज्ञापन
फतेहाबाद में खराब पड़ीं तिरंगा लाइटें। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की सूरत को संवारने के लिए सड़कों पर दो साल पहले लगाईं तिरंगा लाइटें अब बदहाली का शिकार हो चुकी हैं। करीब 20.25 लाख रुपये की लागत से लगाए गए इन लाइटों की मरम्मत के लिए नगर परिषद ने एजेंसी को वारंटी पीरियड में नोटिस भेजे थे। नोटिस के बाद एजेंसी ने काम तो शुरू किया, लेकिन लाइटों को बदलने में भारी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

भट्टू रोड पर करीब 40 फीसदी लाइटें खराब हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बदला नहीं गया है। हिसार-सिरसा रोड पर भी लाइटों को अधूरा या औपचारिक रूप से बदला जा रहा है। कई वार्डों में तो लाइटें पूरी तरह गायब हैं। मरम्मत कार्य के दौरान भी नगर परिषद के अधिकारियों की कोई मॉनिटरिंग नहीं हो रही, जिससे एजेंसी मनमाने तरीके से काम कर रही है।
शहर में डिवाइडरों पर लगे खंभों पर जबरन बांधी गई केबल और लगाए गए होडिंग भी लाइटों के टूटने की बड़ी वजह बन रहे हैं। इसके बावजूद नगर परिषद ने अभी तक किसी भी संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी नहीं किया है। नगर परिषद ने वर्ष 2023 में शहर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से लगभग 150 खंभों पर तिरंगा लाइटें लगवाई थीं, लेकिन रखरखाव की अनदेखी के चलते लाइटें खराब हो गईं।
विज्ञापन

- -
एजेंसी से फ्यूज हुई तिरंगा लाइटें बदलवाई जा रही हैं। इसके अलावा जो कट चुकी हैं, उसकी सूची तैयार की जा रही है। नोटिस जारी होने पर एजेंसी अपने स्तर पर बदल रही है। जहां तक भट्टू रोड की बात है वहां भी लाइटों को जल्द बदलवा दिया जाएगा। - ज्ञान प्रकाश, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें