फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चोर ने पहले की पूजा, फिर दिया चोरी की घटना को अंजाम

Wed, 18 Jun 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के श​क्ति नगर में ​स्थित शनि मंदिर में चोरी करता युवक। सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। वार्ड 01 के शक्ति नगर स्थित इच्छापूर्ति शनिदेव मंदिर में बुधवार दोपहर को दिनदहाड़े चोरी होने की घटना सामने आई है। दोपहर 12 से 1 बजे तक मंदिर के पुजारी किसी काम से थोड़ी देर के लिए बाहर गया था। इसी का फायदा उठाकर चोरी की घटना अंजाम दी गई।
विज्ञापन

एक युवक मंदिर में आकर पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाता है। फिर मंदिर के गर्भ गृह में घुसकर रेकी करता है। फिर बाहर जाकर देखता है कि कोई आ तो नहीं रहा। इसके बाद वह मंदिर के अंदर दोबारा आया और दानपात्र की चाबी ढूंढकर उसमें रखे हजारों रुपये और एक चांदी का छत्र चोरी कर ले गया। चोरी की यह घटना कैमरे में कैद हो गई।
मंदिर के पुजारी दीन दयाल शर्मा जब मंदिर में पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। इस पर उन्होंने दानपात्र चेक किया तो नकदी व चांदी गायब मिली। इस पर उन्होंने गुरुनानकपुरा चौकी में चोरी शिकायत दी तथा मंदिर के सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस को सौंपी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें