फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी

Wed, 18 Jun 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में जिला आब्जर्वर रेड्डी रतिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते
विज्ञापन
रतिया। जिला फतेहाबाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए माथापच्ची जारी है। बुधवार को इंपीरियल गार्डन के सामने एबोनी होटल में जिला पर्यवेक्षक ने रतिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से बैठक में सुझाव लिए।
विज्ञापन

बैठक में जिले के लिए नियुक्त केंद्रीय ऑब्जर्वर चल्ला वाशमी रेड्डी, राहुल मक्कड़, पूर्व प्रदेश महासचिव अतर सिंह सैनी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यवीर सिंह पहलवान भी मौजूद रहे। रेड्डी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि लोकतांत्रिक तरीके से जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाया जा रहा है। जिसमें निर्धारित किया गया है कि जिला अध्यक्ष पद का दावेदार पिछले 5 साल से कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 68 लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया था, जिसमे 36 ने इंटरव्यू दिया था। जिसके बाद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है। इसके बाद इंटरव्यू, निर्धारित योग्यता तथा कार्यकर्ताओं की राय के बाद महिला सहित हर वर्ग का प्रतिनिधित्व के साथ 6 उम्मीदवारों का पैनल तैयार करके पार्टी हाईकमान को सौंप दिया जाएगा। बैठक के आयोजक मंगतराम लालावास, अशोक गर्ग, सुभाष बिश्नोई, कृष्णा पूनिया, गुरदीप गिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में विधायक व हुड्डा समर्थकों ने बनाई दूरी
संगठन बनाकर कांग्रेस को एकजुट करने की कोशिशें में लगी पार्टी गुटबाजी पर लगाम लगाने में असफल दिखाई पड़ रही है। मंगलवार को टोहाना में हुई बैठक में जहां हंगामा हुआ। वहीं बुधवार को रतिया विधानसभा क्षेत्र की बैठक में विधायक जरनैल सिंह, उनके समर्थक व हुड्डा गुट नहीं दिखा। बैठक में अधिकतर सैलजा गुट समर्थक ही दिखे। पर्यवेक्षक चल्ला वाशमी रेड्डी ने इस पर कहा कि विधायक किसी जरूरी बैठक में गए हैं, इस बारे में उनकी फोन पर बातचीत भी हुई है।
-

गुटबाजी के सवाल पर पत्रकारों से वार्ता बीच में छोड़ चले गए पर्यवेक्षक
बैठक के बाद वाशमी ने पत्रकारों से वार्ता की और कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी के जिला संगठन को पारदर्शी तरीके से बनाने की प्रक्रिया जारी है। जिला अध्यक्ष पार्टी के 5 साल पुराने कार्यकर्ता को ही बनाया जाएगा। बैठक में एक ग्रुप विशेष के न आने तथा टोहाना में कार्यकर्ताओं के हंगामा करने के सवाल पर पर्यवेक्षक वार्ता बीच में छोड़कर ही चले गए। इसके बाद ऑब्जर्वर बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से बातचीत करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें