व्यावसायिक उपयोग की सूचना पर होटल में गैस सिलेंडर की जांच करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ट
रतिया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मंगलवार दोपहर को शहर में कई जग छापे मारे। इस दौरान दौरान 4 डेयरियों, 4 फास्ट फूड रेहड़ियों और 4 होटलों से 11 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए।
टीम ने एएफएसओ निर्मल कांता और इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह गिल के नेतृत्व में प्रमुख होटलों, ढाबों, डेयरियों और फास्ट फूड की रेहड़ियों पर कार्रवाई की। टीम को देखते ही कई दुकानदार और संचालक मौके से खिसकने की कोशिश करने लगे।
इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह गिल ने बताया की घरेलू गैस सिलिंडर के अवैध उपयोग की शिकायतें मिल रही थीं। इस कारण ही आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं है चेकिंग जारी रहेगी। विभाग ने जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी गैस सिलिंडर की कालाबाजारी दिखे तो तुरंत सूचित करें।