भट्टू कलां। गांव पीलीमंदोरी में मंगलवार तड़के एक युवक गोली लगने से हो गया है। घायल को गंभीर हालत में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव पीली मंदोरी निवासी विपिन कुमार (28) घर में सोया हुआ थे। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे विपिन ने लाइसेंसी पिस्तौल से अपने आप पर फायर कर लिया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राधेश्याम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार अस्पताल से सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे लेकिन घायल की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए फिलहाल अनफिट घोषित किया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना उसके पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से हुई है। हालांकि गोली चलने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। युवक शादीशुदा है।