फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वन्य जीव रक्षक की टीम ने रैट स्नेक को किया रेस्क्यू, घर की ईंटों में था छिपा

Mon, 15 Apr 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सांप को काबू करने के बाद जानकारी देते हुए नवजोत सिंह। स्त्रोत- स्वंय।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टोहाना। शहर के राज नगर में उस वक्त खलबली मच गई, जब एक घर में लगे सब्जी के पौधों के पास रैट स्नेक (घोड़ा पछाड़ सांप) देखा गया। आनन फानन मकान मालिक ईश्वर फौजी ने इसकी सूचना वन्य जीव रक्षक नवजोत ढिल्लों को दी। ढिल्लों व सोनू ने मौके पर पहुंचकर सांप को रेस्क्यू किया तथा सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

नवजोत ढिल्लों व सोनू जमालपुर जब मौके पर पहुंचे तो सांप ईंटों में छुप गया था। नवजोत ढिल्लों ने बताया कि करीब एक साल पहले भी इसी कॉलोनी में दो सांप होने की सूचना मिली थी, तब उन्होंने आकर एक सांप का रेस्क्यू किया था, जबकि दूसरा सांप उन्हें नहीं मिला था। उन्होंने बताया कि रैट स्नैक चूहे की प्रजाति का सांप है, यह जहरीला नहीं होता तथा अपने जीवनकाल में यह लगभग 15 फीट तक लंबा हो जाता है। इसकी लंबाई देखकर अक्सर लोग भयभीत हो जाते हैं। गर्मी के दिनों में जब जमीन के अंदर तापमान बढ़ जाता है, तब ये शिकार करने के लिए आसपास के इलाकों और घरों में घुस जाते हैं। ढिल्लों ने बताया कि रैट स्नेक आम तौर पर चूहों और अन्य छोटे जानवरों का शिकार करते हैं। रैट स्नेक अपने शरीर को शिकार के चारों ओर लपेटते हैं और कस कर उसका दम घोट देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें