फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इग्नू रीजनल सेंटर की टीम ने भोडिया खेड़ा परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

Sun, 07 Jun 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए अ​धिकारी स्त्रोत प्रशासन
विज्ञापन
फतेहाबाद। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के रीजनल सेंटर करनाल की निरीक्षण टीम ने रविवार को राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा स्थित इग्नू केंद्र का दौरा कर परीक्षा तैयारियों का जायजा लिया। टीम में रीजनल डायरेक्टर डॉ. धर्मपाल, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अमित जैन तथा सेक्शन ऑफिसर रॉबिन वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उत्तर पुस्तिकाओं के रिकॉर्ड, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण, केस बुक, स्टॉक रजिस्टर, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, बैठने की सुविधा, सुरक्षा प्रबंधों तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही अभिलेखों के रखरखाव और इग्नू के निर्देशों के पालन की भी जांच की गई।
टीम ने परीक्षा केंद्र पर की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता, अनुशासन और गोपनीयता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र के कर्मचारियों से संवाद कर परीक्षा संचालन को और अधिक सुचारु बनाने के लिए सुझाव भी साझा किए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों के लिए बेहतर और व्यवस्थित परीक्षा वातावरण सुनिश्चित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता और नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। अध्ययन केंद्र के समन्वयक गुरनाम चंद ने निरीक्षण टीम को आश्वस्त किया कि इग्नू के सभी नियमों और निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें