फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केंद्र से आई टीम, अफसरों को पता ही नहीं चला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर केंद्र से टीम जिले के पांच शहरों में आई और जांच करके वापस लौट गई है। केंद्र से आई सर्वेक्षण टीम को लेकर नप और नपा अधिकारियों को भनक भी नहीं लग पाई है। यहां तक कि सर्वेक्षण को लेकर नप और नपा अधिकारियों ने तैयारियां भी पूरी नहीं की थी।
विज्ञापन

केंद्र से करीब 15 लोगों की टीम पांच शहरों में आई और एक ही दिन में सर्वेक्षण करके लौट गई है। टीम ने शहर की स्वच्छता को लेकर निरीक्षण किया और सार्वजनिक शौचालयों की भी जांच की है। इसके अलावा लोगों का फीडबैक भी लिया है। हालांकि अब सर्वेक्षण 2022 का परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा कि शहर इस बार किस रैंकिंग पर रहे है।
पिछले साल भी अफसरों को नहीं लग पाया था पता
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पिछले साल भी केंद्र से आई टीम की जानकारी अफसरों को नहीं लग पाई थी। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केंद्र से टीम आई और निरीक्षण करके लौट गई थी।
विज्ञापन

ये मिलेंगे स्वच्छता सर्वेक्षण के अंक
कुल अंक : 7500
सिटीजन सर्वे : 2250
सर्विस लेवल प्रोग्रेस : 3000
दस्तावेज जांच : 2250
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अब तक ये रह चुकी है स्थिति
शहर 2021 2020 2019 2018
फतेहाबाद 30 27 177 191
टोहाना 60 26 329 289
भूना 178 105 399 172
रतिया 130 137 984 572
जाखल 552 --- --- ---
शहर से रोजाना ये निकलता है कचरा
शहर टन
फतेहाबाद 41
टोहाना 30
रतिया 20
भूना 10
कोट
स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम जल्द आएगी, फिलहाल कोई जानकारी भी नहीं है। हालांकि सर्वेक्षण को लेकर हमारी पूरी तैयारी है।
-मुकेश शर्मा, सीएसआई, नगर परिषद।
कोट
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम को 31 मार्च से पहले आना था। टीम जिले में आकर लौट चुकी है। जिले के शहर स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पहले से अच्छी रैंकिंग हासिल करेंगे।
विज्ञापन

-कुमार सौरभ, सिटी इंचार्ज, स्वच्छता सर्वेक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें