फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जाखल मंडी स्थित गोदाम से तांबा व पीतल का स्क्रैप चोरी करने के मामले में थाना जाखल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान बिन्द्र उर्फ काना निवासी जाखल के रूप में हुई है। मामले के मुताबिक थाना जाखल पुलिस ने 24 मार्च को जाखल मंडी निवासी नमन गर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में नमन ने कहा था कि नंद कॉलोनी जाखल मंडी में उसकी शिव रोडलाइन ट्रांसपोर्ट का गोदाम बना हुआ है। यहां से कोई व्यक्ति 300 किलो तांबा स्क्रैप और 200 किलो पीतल स्क्रैप को चोरी करके ले गए हैं। इस मामले में जांच अधिकारी एचसी कुलदीप सिंह ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत का 100 किलो तांबा व पीतल स्क्रैप व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें